logo

दुनिया का कोई नेता हर महीने जनता से ऐसा संवाद नहीं करता, मन की बात कार्यक्रम पर बोले बाबूलाल मरांडी 

babulal30.jpeg

द फॉलोअप टीम 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना प्रवास के दौरान शिकारीपाड़ा के पलमा में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए कहा कि दुनिया का कोई नेता हर महीने जनता से ऐसा संवाद नहीं करता, जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है। विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा। मन की बात कार्यक्रम बढ़ते भारत, बदलते भारत की गाथा है। उन्होंने कहा कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा। भारत का सांस्कृतिक गौरव बढ़ रहा। दुनिया का भारत के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने हुल क्रांति और उसके महानायक सिदो कान्हो से भारत की जनता को परिचित कराने के लिए आभार प्रकट किया। 

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कही ये बात 

वहीं, गोंदा मंडल स्थित रॉक गार्डन बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम भारत के सामर्थ्य और संस्कृति का संवाद है। कहा कि आज के 111वें संस्करण में विकसित भारत की सोच है। शहीदों की गाथाएं हैं।  जनता का परिश्रम है, सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नही चाहते थे कि मन की बात का 111वे संस्करण को बोलने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले। लेकिन देश की जनता ने यह अवसर तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा कर के दिया।


मौके पर ये लोग मौजूद रहे 
मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, संजय कुमार, अमन कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। साथ ही कई स्थानों पर पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण औऱ कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। 


 
 

Tags - Babulal marandiMann Ki Baat BJPJharkhand News